चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
डीसी चंदन कुमार ने कहा कि योग हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है
संतोष वर्मा
Chaibasa: चाईबासा के सैफरन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी चंदन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डीसी चंदन कुमार ने कहा कि योग हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर असिस्टेंट कलेक्टर, सिविल सर्जन डॉ० सुशांतो मांझी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ बहामन टुटी, बीडीओ अमिताभ भगत, सीओ उपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, स्कूली बच्चे, विद्यार्थी और आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

