खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठकः उपायुक्त ने पीडीएस दुकानों में पारदर्शिता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Chaibasaः शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक सहित अन्य संबंधित की उपस्थित में खाद्य आपूर्ति विभाग तहत संपादित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा समीक्षा उपरांत निर्देश दिया गया कि जिले के सभी पीडीएस दुकानों में साफ-सफाई, स्टॉक के समुचित रख-रखाव और उपभोक्ताओं के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान आगामी सोमवार को केंद्रीय टीम के संयुक्त सचिव के संभावित दौरे को लेकर सलंग्न तैयारियों का विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि डीलरों के माध्यम से उचित मूल्य पर खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनी रहे एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्दिष्ट किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन कि प्राथमिकता है कि खाद्य आपूर्ति व्यवस्था जनहित में सुचारु एवं प्रभावी बनी रहे।
