Chaibasa: पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के शहादत दिवस पर सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि


चाईबासा: सिंहभूम के पूर्व सांसद स्व. विजय सिंह सोय का 25वां शहादत दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस मौके पर चक्रधरपुर शहर के इतवारी बाजार स्थित दिवंगत पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के अस्थि समाधि स्थल पर लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां मुख्य रूप से सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी समेत राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा की पूर्व सांसद विजय सिंह सोय एक कद्दावर नेता थे। क्षेत्र का विकास करने के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्हें कभी भूलाया नहीं जा सकता। वहीं विधायक जगत माझी ने कहा की स्व. विजय सिंह सोय ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। कोल्हान के साथ-साथ पूरे झारखंड की जनता आज भी उन्हें याद करते है।

इस मौके पर स्व. विजय सिंह सोय की पत्नी कुंती सोय, माला सोय, पुत्री प्रियंका सिंकू, अनुप्रिया सोय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अम्बर राय चौधरी, दीनबंधु घोष, उदय प्रसाद सिंह, गोविंद प्रधान, लड्डू खान, राखी सलूजा, मुन्ना तांती, पोंडेराम सामड समेत अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post