Musabani: श्री विश्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव शिव सहस्त्रनाम पाठ सुरु


मुसाबनी: शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन के साथ सवा लाख फूलों से 108 से अधिक भक्तों द्वारा श्री विश्वनाथ बाबा का पुष्पार्चन किया जा रहा हैं यह कार्यक्रम प्रातः 9:0 बजे 12.30बजे तक होगा, उसके उपरांत 1:00 से प्रसाद का वितरण किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में ट्रस्ट का सभी पदाधिकारी एवं महिला मारवाड़ी के लिए कार्यक्रम प्रबंधन समिति के रूप में मारवाड़ी महिला समिति, रानी सती दादी परिवार, बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा समिति एवं श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने व भव्यता प्रदान करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत बुधवार को शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन के साथ सवा लाख फूलों से 108 से अधिक भक्तों द्वारा श्री विश्वनाथ बाबा का पुष्पार्चन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगा। बाबा का श्रृंगार एवं आरती दोपहर 12:30 बजे एवं प्रसाद वितरण दोपहर 1:00 बजे से शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में भजन गायक मनीष पंचारिया एवं रोशनी शर्मा द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post