Chaibasa: शहीद गंगाराम कालुण्डिया आदिवासी मूलवासी समाज के दिलों में आज भी जीवित हैं: सोनाराम देवगम


चाईबासाः ईचा-खरकई बांध परियोजना के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले वीर शहीद गंगाराम कालुन्डिया के शहादत दिवस पर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम एवं जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा ने वीर शहीद गंगाराम कालुन्डिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस मौके पर श्री देवगम ने कहा कि शहीद गंगाराम कालुण्डिया आदिवासी समाज के दिलों में आज भी जीवित हैं। इनके जैसा योद्धा वर्तमान में मिल पाना मुश्किल है। इन्होंने कहा कि शहीद गंगाराम कालुण्डिया फौज से सेवानिवृत होने के बाद जब अपने गांव को ईचा खड़कई बांध निर्माण में 126 गांव को डूबते देख इसका विरोध किया और लोगों को एकजुट कर शास्त्र आंदोलन का प्रारंभ किया। तो बिहार सरकार के समय एक षडयंत्र रच कर आज ही दिन 04 अप्रैल 1982 को पुलिस के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post