Chaibasa: ओड़िशा से 16 चक्का गाड़ीयों को बुलाकर दिन-रात कराया जा रहा है अवैध परिचालन और स्थानीय गाड़ियों को परिचालन से किया जा रहा वंचित; स्थानिय वाहन मालिकों में आक्रोश

स्थानीय गाड़ी मालिकों द्वारा स्थानीय विधायक एवं प्रशासन से गुहार लगाया जा रहा है कि हमें रोजगार से वंचित होने से बचाया जाये

विगत कई वर्षों से नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले टीडीपीएल, टीएम एम एवं सीटीएस नामक गिट्टी क्रशर कंपनी संचालित 

क्रसर संचालकों द्वारा बाहरी भारी वाहनो का अवैध परिचलान करा कर स्थानीय गाड़ी मालिकों को रोजगार विहीन करने का किया जा रहा प्रयास

स्थानिय वाहन मालिकों में आक्रोश कभी भी जड़ सकता है क्रशर में ताला, गिट्टी क्रशर मालिकों कि नीति और नियति संदेहास्पद


चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र में पड़ने वाले नोवामुण्डी प्रखंड क्षेत्र स्थित विगत कई वर्षों से टीडीपीएल, टीएमएम एवं सीटीएस नामक गिट्टी क्रशर कंपनी संचालित है। जबकी क्रशर मालिकों द्वारा ओड़िशा से 16 चक्का गाड़ीयों को बुलाकर दिन-रात कराया जा रहा है अवैध परिचालन और स्थानीय गाड़ियों को परिचालन से किया जा रहा वंचित जिसको लेकर स्थानिय वाहन मालिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं बाहरी भारी वाहनो का अवैध परिचलान करा कर स्थानीय गाड़ी मालिकों को रोजगार विहीन करने का प्रयास।


जबकी क्रशर मालिक के द्वारा जगन्नाथपुर अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय में हुई बैठक में साफ तौर पर लिखित रूप से दिया था की 16 चक्का से ढुलाई नहीं करायेगें और स्थानिय गाड़ी मालिकों को रोजगार देगें तथा 10 चक्का से करेगें माल की ढुलाई। ज्ञांत हो की गिट्टी क्रशर मालिकों कि नीति और नियति संदेहास्पद, ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत टीडीपीएल, टीएम एम एवं सीटीएस नामक गिट्टी क्रशर कंपनी संचालित है, उनके द्वारा निरंतर गिट्टी पत्थर का उत्तखनन कर परिचालन कराया जा रहा है।


स्थानीय ट्रक मालिकों को ओने-पौने दर देकर उत्तपादित माल का परिचालन कराया जा रहा है, समय समय पर न्यूनतम दर को लेकर कर विरोध प्रदर्शन किया गया पर क्रशर मालिकों द्वारा लोडिंग नहीं देने कि बात कह कर डराया जाता है, वर्तमान में स्थानीय मालिकों को इस कदर प्रताड़ित किया जा रहा है कि ओड़िशा से 16 चक्का गाड़ीयों को बुलाकर दिन-रात अवैध परिचालन कराया जा रहा है और स्थानीय गाड़ियों को परिचालन से वंचित किया जा रहा है।

स्थानीय मालिकों द्वारा विरोध करने पर प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने कि बात कहकर डराया जाने का भी मामला प्रकाश में आ रहा है.स्थानीय मालिकों द्वारा स्थानीय विधायक एवं प्रशासन से गुहार लगाया जा रहा है कि हमें रोजगार से वंचित होने से बचाया जाये। इस तरह के शोषण से स्थानीय ट्रक मालिकों एवं ड्राइवर, खालासी को स्थानीय जनप्रतिनिधि को बचाना चाहिये उनका उत्तरदायित्व बनता है।

टीडीपीएल, टीएमएम गिट्टी क्रशर मे स्थानीय वाहन मालिकों को अनदेखा करके ओडिशा के (पींटु नामक) विचौलिया के द्वारा लाया गया बड़ा बड़ा डालाबॉडी गाड़ी (12, 14 चक्का) से लॉडिंगं दिया जा रहा हैः मंजीत प्रधान

नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत वाहन मालिकों ने अपनी समस्या अवगत कराते हुए। वाहन मालिकों का कहना है कि नोवामुंडी प्रखंड स्थित टीडीपीएल, टीएमएम गिट्टी क्रशर मे स्थानीय वाहन मालिकों को अनदेखा करके ओडिशा के (पींटु नामक) विचौलिया के द्वारा लाया गया बड़ा बड़ा डालाबॉडी गाड़ी (12, 14 चक्का) से लॉडिंगं दिया जा रहा है और वो भी रात को। सभी की बातों को सुनने के बाद सभी को आस्वस्त किया कि माननीय विधायक सोनाराम सिंकु को इस मामले को संज्ञान में देते हुए। वाहन मालिकों के हक के लिए कांग्रेस पार्टी नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी हमेशा जनहित के लिए आवाज उठाते आई है और आगे भी उठाते रहेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post