Musabani: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड में दो सड़कों का किया शिलान्यास


फोटो। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते मंत्री रामदास सोरेन व अन्य

मुसाबनी/गणेश प्रसाद: झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के तेरेंगा पंचायत अंतर्गत कुमिरमुड़ी में हाता मुसाबनी मुख्य सड़क से गालूडीह तक पथ सुंदरीकरण कार्य का जो 1.665 किलोमीटर है, जिसकी प्रकलन राशि 1,17, 26500 है। वही परुलिया पंचायत के रतनुकोचा में चोसला से रतनूकोचा तक 1.8 किलोमीटर सड़क सौन्दरिकरण कार्य का जिसकी प्राकलन राशि 1,93,78,500 रुपया है। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुंदरीकरण योजना मद से स्वीकृत है।


इस अवसर पर मंत्री रामदास सोरेन ने नारियल फोड़कर दोनों सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि सुदूरवर्ती गांव तक सड़क का जाल बिछाया जाए। ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को आवागमन में आसानी हो जाए। उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, कान्हू सामंत, प्रखंड प्रमुख रामदेव हैम्बम, मुखिया दुलारी सोरेन, अशोक सोरेन, काली पदों गोराई, महेश्वर हसदा, पालु माझी, सोमाय सोरेन, हरि शरण महाकुड़, हरीश भगत, जगदीश भगत, वकील हेम्ब्रम, संजीवन पातर, विराम मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post