- पगड़ीपोशी कर हुआ अतिथियों का स्वागत...
मुसाबनी/गणेश प्रसाद: मुसाबनी प्रखंड में रामनवमी रविवार को पूरे धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न रामनवमी अखाड़ा में महावीरी झंडे की पूजा अर्चना कर झांकी के साथ गाजे-बाजे संग शोभा यात्रा सह जुलूस निकाली गई। इस जुलूस में मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अखाड़ा से हजारों की संख्या में महावीरी झंडे के साथ रामभक्त भाग लेने पहुंचे थे। जुलूस में रामभक्तों के जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब भी दिखाए गए, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। रामनवमी जुलूस में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित कई गण्यमान्य लोग शामिल होकर जुलूस की शोभा बढ़ाया।
गिरीशडांगा रामनवमी अखाड़ा कमेटी द्वारा भव्य झांकी के साथ जुलूस पूरे शहर का भ्रमण किया।बादिया हनुमान मंदिर में अखाड़ा कमेटी द्वारा डीसीएलआर नित निखिल सुरीन, बीडीओ अदिति गुप्ता, सीओ हृषिकेश मरांडी, डीएसपी संदीप भगत, मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह, मुखिया दुलारी मुर्मू, दिनेश साव, शत्रुघ्न प्रसाद, राजेश प्रसाद सहित कई गण्यमान लोगों का पगड़ी पोशी कर स्वागत किया गया। बादिया अखाड़ा से रामनवमी का जुलूस पूरे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुआ और इस जुलूस में आगे चलकर मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों की जुलूस शामिल होकर इसकी शान बढ़ाई। बादिया में जगह जगह महिलाएं महावीरी झंडा की पूजा अर्चना कर जुलूस को अपने घर के आगे से विदा किया।
राम भक्तो के हैरतअंगेज करतब देख लोग हुए मंत्रमुग्ध
इस जुलूस में जमकर राम भक्तों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को अचरज में डाल दिया। जगह जगह जुलूस में युवक तलवार और लाठी का खेल दिखाते नज़र आये। बादिया अखाड़ा कमेटी में शामिल लड़कियों की टोली ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस का पूरा रूट जय श्रीराम के नारे गूंज रहा था। भंडारबोडो अखाड़ा, केलाबगान अखाड़ा, न्यू कॉलोनी अखाड़ा, मुसाबनी नंबर दो अखाड़ा, मुसाबनी नंबर 01 अखाड़ा, जय हिंद अखाड़ा गिरिषडंगा, ताज महल होटल रामनवमी अखाड़ा कमेटी, हरिजन बस्ती अखाड़ा द्वारा भी गाजे बाजे व डीजे के साथ रामनवमी का जुलूस निकाला गया।
रामनवमी जुलूस को देखते हुए सिविल एवं पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण एसपी मुसाबनी थाना में बैठकर विधि व्यवस्थापन नजर बनाए हुए थे। बादिया से ही जुलूस की कमान घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र, मुसाबनी बीडीओ, मुसाबनी डीएसपी,इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी ने संभाल रखी थी। जुलूस शुरू होने से लेकर जुलूस के समापन तक सभी अधिकारी जुलूस के साथ डटे रहे। प्रशासन द्वारा पूरे जुलूस की ड्रोन से फोटोग्राफी कराई गई। जुलूस मुसाबनी नंबर 3 स्टैंड पर आकर काफी देर रुका और भक्तों द्वारा खेल के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।
जुलूस में ये थे शामिल...
जुलूस में मुख्य रूप से महावीर अखाड़ा बादिया के लाइसेंस धारी सनातन धीर, शत्रुघ्न प्रसाद, दिनेश साव, अध्यक्ष राजेश प्रसाद, सचिव सर्वेश्वर पातर, पंकज मन्ना, लालटू मदीना, अमित मदीना, राजीव राय, नंदलाल, अजितेश, गिरीश डांगा अखाड़ा के शंकर कालिंदी, द्विगु कालिंदी, मंजीत सिंह, दुबराज कालिंदी, सुजीत सिंह, बादल लामा, मुकेश सिंह, प्रशांत नामाता, जयंत घोष, सोनू श्रीवास्तव, संयोग करूवा, सुरेंद्र प्रसाद, राकेश प्रजापति, जितेंद्र शर्मा, साकेत अग्रवाल, अरविंद यादव, आकाश कुशवाहा, भरत अग्रवाल, विनय सिंह, बिट्टू अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में अखाड़ा समिति के लोग शामिल थे।




