चाईबासा/संतोष वर्मा: मुरलीधर बिरुवा मेमोरीयल ट्रस्ट एवं हॉस्पिटल की ओर से नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ बिरुवा की दिवंगत पत्नी स्व0 जोंगा कुई की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में मंझारी प्रखंड के ग्राम बिरुवा टोंटो में सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 250 मरीज़ों को नि:शुल्क जाँच एवं दवा दिया गया।
जिसमें 158 महिलायें और 92 पुरुषों की जाँच की गई। टाईफोईड, एनीमिया, आदि से संबंधित मरीज़ ज़्यादा संख्या में शिविर में आए। शिविर में डॉक्टर एसएस बिरुवा, डॉक्टर परमानंद बिरुवा, डॉक्टर श्यामा बिरुवा ने योगदान दिया।
सीएचसी मंझारी एवं मुरलीधर बिरुवा मेमोरीयल हॉस्पिटल के पारा मेडिकल कर्मी लोगों के मरीज़ों के सेवा की। जिसमें मुख्य रूप से मुक्ला कुंकल,बबली कुमारी, सुजाता कुमारी, कर्मा लकड़ा, सचिन आदि उपस्थित थे।

