CHAIBASA - BIG - BREAKING: चाईबासा के बाल संप्रेक्षण गृह से 21 बच्चे फरार होने की खबर, दरवाजे को किया क्षतिग्रस्त


चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) में हंगामा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाल बंदियों ने गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान, सीसीटीवी कैमरा के तोड़फोड़ की बात भी सामने आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गेट का ताला तोड़कर दर्जनों बच्चे फरार हो गए हैं। इसको लेकर अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा गया है। घटना के बाद प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीपीओ बहामन टुटी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और सदर सीओ उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव संप्रेक्षण गृह पहुंचे हैं। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि बच्चे शाम को बाल सुधार गृह के अंदर खेल रहे थे। अचानक उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

विवाद के बाद कहासुनी हुई, जो थोड़ी देर बाद मारपीट में तब्दील हो गई. इसी तरह, बंदी बच्चों ने पहले जमकर उत्पात मचाया, फिर गेट तोड़कर फरार हो गए। हलांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कितने बाल केदी फरार हुए इसकी अभी पुरी जानकारी नहीं मिल पाई है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post