Chaibasa: चाईबासा पुलिस केंद्र में सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया


चाईबासा/संतोष वर्मा: चाईबासा: चाईबासा पुलिस केंद्र में सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, चाईबासा एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ बहामन टुटी सहित अन्य पदाधिकारियों और पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। 


सरहुल को प्रकृति पूजा का पर्व माना जाता है, इसलिए सभी पदाधिकारियों ने पारंपरिक पूजा में हिस्सा लिया और फिर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद सरहुल नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित सभी पदाधिकारियों ने मांदर की थाप पर नृत्य किया। 

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी जिलावासियों को सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post