Chaibasa: नोआमुंडी कॉलेज में कंप्यूटर और भाषा प्रयोगशालाओं का हुआ उद्घाटन


चाईबासा/संतोष वर्मा: एक्सिस बैंक और टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा एक सहयोगी परियोजना के तहत पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नोआमुंडी कॉलेज में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और इस क्षेत्र के छात्रों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं-एक भाषा प्रयोगशाला और एक कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।


उद्घाटन के दौरान एक्सिस बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अभिजीत अग्रवाल ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक विरासत को अवश्य संरक्षित करें। आधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों के मूल्य को न भूलें। दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और चैट उपकरण जैसी प्रगति के साथ विकसित हो रही है। अपने कैरियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए इन रुझानों को सीखते और अपनाते रहें क्योंकि सीखने में बिताया गया हर पल आपके भविष्य के लिए एक निवेश होता है।


इस उद्घाटन समारोह में शामिल अतिथियों में सर्वश्री अभिजीत अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सस्टेनिबिलिटी एंड सीएसआर एक्सिस बैंक लिमिटेड, सौरव रॉय सीईओ टाटा स्टील फाउंडेशन, अतुल भटनागर महाप्रबंधक ओमक्यू टाटा स्टील लिमिटेड, श्रीमती गीता कोडा़ पूर्व-एमपी सह अध्यक्ष नोआमुंडी कॉलेज, श्रीपर्ना गांगुली मुख्य भागीदारी अधिकारी टाटा स्टील फाउंडेशन, विग्नेश्वरन रामलिंगम वरिष्ठ प्रबंधक सस्टेनिबिलिटी एंड सीएसआर एक्सिस बैंक लिमिटेड, तुलसीदास गनविर यूनिट हेड इम्पैक्ट क्लस्टर नोआमुंडी, संदीप केसरवानी यूनिट लीड टाटा स्टील फाउंडेशन नोआमुंडी, दिव्यांश रॉय, रवींद्र कुमार यूनिट हेड इम्पैक्ट क्लस्टर जोड़ा इकोसिस्टम के अलावा एक्सिस बैंक और टाटा स्टील फाउंडेशन के अन्य अधिकारियों के साथ नोआमुंडी कॉलेज के प्रिंसिपल मोनोजित बिस्वास ने सभी गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा एक्सिस बैंक और टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा किए गए मूल्यवान योगदान के लिए अपना आभार व्यक्त किया। 


उद्घाटन समारोह में नोआमुंडी कॉलेज के छात्रों द्वारा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता हुआ जीवंत पारंपरिक हो नृत्य, देशभक्ति संवादयुक्त नृत्य आदि प्रस्तुत किया।
ज्ञात रहे कि पश्चिम सिंहभुम जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित नोआमुंडी कॉलेज 50 किमी के दायरे में छात्रों के लिए एक शैक्षिक केंद्र के रूप में कार्य करता है, जो ओडिशा और झारखंड दोनों से सटा हुआ है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post