Saraikela: आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग के दो सदस्य टीम ने गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा


गम्हरिया: नीति आयोग की दो सदस्य टीम मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र पहुंची, जिनका स्वागत सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अगुवाई में जिला प्रशासन ने किया। यह टीम 25 और 26 मार्च को गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण और निरीक्षण करेगी।



पहले दिन, टीम ने आदित्यपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया, उसके बाद गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। टीम ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम में भी भाग लिया, जो रापचा पंचायत के पिंडराबेड़ा में आयोजित किया गया था।



गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने बताया कि नीति आयोग की टीम आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण और मूल्यांकन कर रही है। यह कार्यक्रम सामाजिक और आर्थिक विषयों पर केंद्रित है, और नीति आयोग जिले की प्रगति को मासिक डेल्टा रैंकिंग के आधार पर मापता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post