West - Singhbhum - JMM - District - President: पश्चिमी सिंहभूम झामुमों के जिलाध्यक्ष बने सोनाराम देवगम, जताया पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का अभार

जिस आशा और विश्वास के साथ हमें यह बड़ा जिम्मेदारी सौंपा है हम उस पर सौ-फीसदी खरा उतरने का काम करेंगेः सोनाराम देवगम


चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नए जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम की नियुक्ति हुई है। इससे पहले चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव जिलाध्यक्ष थे। सोनाराम देवगम ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह इस जिम्मेदारी पर सौ-फीसदी खरा उतरने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला में सभी का सहयोग लेते हुए और वरीय नेताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। सोनाराम देवगम ने केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य नेताओं का आभार जताया।

इस अवसर पर उन्होंने "दिशुम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद" का नारा लगाया। सोनाराम देवगम की नियुक्ति से झामुमो के जिला संगठन में नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post