Special Legal Awareness Campaign: 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के कई स्थानो पर आयोजित हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में आम लोगों को किया गया जागरूक


चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के कई स्थानो पर निरंतर आम लोगों को विधिक जानकारी प्रदान की जा रही है।



इसी क्रम में रविवार को अधिकार मित्र हेमराज निषाद, लक्ष्मी सिंकु, रेणु देवी, सोमा बोस, संजय निषाद, स्वेता रवानी, राजशेखर रवानी, उदाहरण प्रधान, अलकमा रुही, कमल महतो, नीतू सार, संगीता देवी, रत्ना चक्रवर्ती, असीमा चैटर्जी, स्वाति मुखर्जी, सुजाता गोप और सुमन करोवा ने बड़ा नीमडीह, बड़ी बाजार, सेन टोला, टुंगरी, चाईबासा, सदर प्रखंड ग्राम टूटूगुटु, बड़ा झींकपानी, हाटगमरिया ग्राम ऐदेसाईं, तांत नगर, डील्यामिर्चा, टोटो, चक्रधरपुर आदि स्थानों पर 90 डेज स्कीम के तहत डोर टू डोर कार्यक्रम कर लोगों में विधिक जागरूकता और जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया, साथ ही हैंडबिल वितरण कर उसके माध्यम से भी लोगों तक निःशुल्क विधिक सेवाओ की जानकारी पहुंचाई गई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post