जयप्रकाश उद्यान नदी के घाट से आधी रात से अवैध उत्खनन की सूचना, जिला खनन पदाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, नहीं मिला एक भी ट्रैक्टर


सरायकेला: आदित्यपुर थाना अंतर्गत जय प्रकाश उद्यान नदी के घाट से अवैध उत्खनन की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त के निर्देश अनुसार एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में बनाई गई। 


जिसके बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी एवं उनकी टीम और जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी दो अलग-अलग दिशाओं से जयप्रकाश उद्यान नदी घाट पर छापामारी करने पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार आधी रात के बाद से से ही वहां अवैध उत्खनन का मामला बताया गया था, लेकिन मौके पर एक भी ट्रैक्टर अवैध उतखनन करता नहीं पाया गया। जहां घाट के किनारे पूरी तरह से सन्नाटा पाया गया है।


हालांकि सूचना मिल रही है की टीम के कुछ लोग जयप्रकाश उद्यान में हो रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रखेंगे और यह छापामारी पूरी रात से लेकर सुबह 7:00 बजे तक लगातार जयप्रकाश उद्यान नदी घाट से लेकर अन्य नदी घाटों की ओर तक जारी रहेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post