मुसाबनी: बीमार सुखलाल किस्कू को देखने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन उनके घर पहुंचे


मुसाबनी/गणेश प्रसाद: प्रखंड के अंतर्गत तेरेंगा ग्राम निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता सुखलाल किस्कू कई सप्ताह से बीमारी से पीड़ित है इसकी सुचना तेंरेंगा पंचायत अध्यक्ष सुनील किस्कू ने इसकी सूचना माननीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी, सुचना. पाकर शनिवार को बीमार सुखलाल किस्कू को देखने उसके घर पर पहुंचे।

सुखलाल किस्कू की पत्नी एवं पुत्र ने बताया आर्थिक कमजोरी के कारण अब तक घर पर ही खटिया पर पड़ा हुआ है। मंत्री रामदास सोरेन ने परिजनों को आर्थिक सहयोग दिया एवं कल तक सुखलाल को सदर अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराने एवं उन्हें अवगत कराने का निर्देश झामुमो कार्यकर्ताओं को दिए। 

मौके पर झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली जिला कार्यकारिणी सदस्य लोबीन सबर तेरेगा पंचायत अध्यक्ष सुनील किस्कू महेश्वर किस्कू मागात किस्कू सुनाराम मुर्मू व आजित हांसदा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post