चाईबासा/संतोष वर्मा: अखिल भारतीय अनुसूचित जाति मूलनिवासी संघ की और से डॉ अंबेडकर कॉलोनी डांगोवापोसी मे,संगठन के प्रखंड अध्यक्ष बादल बेहरा के अध्यक्षता मे संगठन प्रदेश सचिव सूरज मुखी की उपस्थिति में माता सावित्रीबाई फुले सह मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी का जयंती मनाया गया! जहां उपस्थित श्रीमुखी के द्वारा बच्चों महिलाओं और युवाओं के बीच समाज में माता सावित्रीबाई फुले जी के किए गए योगदान, नारियों के मान सम्मान नारी शिक्षा के प्रति संघर्ष, उनके योगदानों के बारे में बताया गया!
जहां उपस्थित कामगार प्रखंड अध्यक्ष आनंद करुवा ने जयपाल सिंह मुंडा जी के संविधान सभा में उठाए गए आदिवासी के हितो मे, अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना और क्रांतिकारी आंदोलन के विषय में बच्चों और महिलाओं को जानकारी दी!
मंच का संचालन महक बेहरा और अंकित बेहरा ने बखूबी निभाया! सभा का समापन सपन गुच्छाईत के द्वारा किया गया! कार्यक्रम को सफल बनाने में राज बेहरा का योगदान रहा!मौके पर सिद्धार्थ बेहरा , चेंगू,जयंती देवी, रूपा बेहरा बेबी मुखी आदि मौजूद थें!


