सरायकेला: मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर डीसी ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संजय गुप्ता ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 में कुल 17249 विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 12189 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिसके लिए कुल 38 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है।


बैठक के दौरान उपायुक्त ने बच्चों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की सहूलियत व उचित यातायात की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों का चयन करने का निर्देश दिए। साथ ही सभी परीक्षा केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


परीक्षा केंद्र के चयन के क्रम में समिति सदस्यों के साथ उन्होनें बिंदुवार चर्चा की। ऐसे केंद्र जिनकी दूरी अधिक है, उनमे सुधार करनें तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की सूची तैयारी करने हेतु उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संजय गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री कैलाश मिश्रा तथा समिति के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post