भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन गरीबों के बीच किया सैकड़ो कंबलों का वितरण


मुसाबनी/गणेश प्रसाद: सर्दी से लोग काफी परेशान है, पिछले एक सप्ताह से तापमान काफी नीचे आ गया है, जिसके कारण सर्द हवाओं के साथ सर्दी बढ़ गई है। इस बीच गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अस्पताल चौक पर भाजपा नेता सह घाटशिला के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन द्वारा सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खुद अपने हाथों से गरीब महिला पुरुषों के बीच अच्छे किस्म के कंबल का वितरण किया।


इस मौके पर कंबल लेने आए लोगों से आधार कार्ड देखकर उन्हें कंबल दिया गया, ताकि वितरण में कोई समस्या न हो, और सभी को कंबल मिल सके। वहीं मुफ्त कंबल बांटने की सूचना मिलते ही सैकड़ो महिला पुरुष अस्पताल चौक पर जमा हो गए। भीड़ अधिक होने के कारण बाबूलाल सोरेन के कार्यकर्ताओं द्वारा महिला एवं पुरुषों की लाइन अलग-अलग लगाई गई। जिसके बाद उनके बीच सुचारू रूप से कंबल का वितरण किया गया।


इस अवसर पर बाबूलाल सोरेन ने कहा कि सर्दी काफी बढ़ गई है। जिसके कारण उन्होंने यह बीड़ा उठाते हुए 2 हज़ार कंबल का वितरण क्षेत्र में करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत यह कंबल वितरण किया जा रहा है। आगे भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post