सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: जिला मुख्यालय सरायकेला टाटा मुख्य पथ में संजय के निकट (निलमोहनपुर) स्थित ग्रीन पार्क ढाबा परिसर में विगत वर्ष की भांति यूनाइटेड म्यूजिकल ग्रुप सीनी के बैनर तले आयोजित मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में जुटे लोग और संगीतमय समा का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में राजनीतिक पार्टी के नेता, प्रशासनिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, शिक्षित वर्ग, आम जनता भी शामिल थे। लोगों ने यहां कुछ समय तक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। विभिन्न प्रकार का व्यंजन भी आयोजकों द्वारा परोसा जा रहा था। जिसका लोगों ने आनंद लिया। संगीतमय कार्यक्रम भी चल रही थी। यूनाइटेड म्यूजिकल ग्रुप के संगीतकार पंचुमुखी, अतिथि कलाकार जावेद अख्तर सहित ग्रुप के डायरेक्टर अनिल सुरेन व कलाकारों ने मनमोहक गीत की प्रस्तुति की।
विशाल प्रिया, पूर्वासा राय ने भी अपने गीतों के जरिए दर्शकों की समां बांधे रखा।
इस दौरान मंच में हरि ओम हरि की गीत गूंजने लगी। उपस्थित श्रोता थिरके बिना रह नहीं पाए। कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। इससे पहले उक्त ग्रुप के डायरेक्टर अनिल सुरेन को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में भीम सिंह कुदादा, राजकुमार पिंगुआ सहित सदस्यगण सक्रिय दिखे।



