सरायकेला: नेशनल हो युवा मीट में युवाओं ने खींची लंबी लकीर, बनी समाज उत्थान की रणनीति, रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्मेलन हुआ संपन्न


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: जिला मुख्यालय सरायकेला टाउन हॉल में आदिवासी हो समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय नेशनल हो यूथ मीट का समापन समारोह में युवाओं ने खींची लम्बी लकीर, हो समाज के उत्थान के लिए बनाई नई रणनीति।


कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्य से आए युवाओं ने हो समाज की उत्थान पर जोर दिया। अगले 10 वर्ष में हो समाज कैसा देखना चाहते हैं विषयक गोष्ठी में युवाओं ने विचार रखा। संवैधानिक अधिकार, सामाजिक व आर्थिक विकास,वारंगक्षिति लिपि की पढ़ाई, देशावली सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।


विषय वस्तु विशेषज्ञ के रूप में श्री दीपक तुबीद (आईटी), श्री संजीव कुमार बिरूली, श्री कृष्णा दिग्गी के अलावे संजय सवैंया उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पद्मश्री जानुम सिंह की भी उपस्थित रही। 


पारंपरिक वेशभूषा संस्कृति और दस्तूर को संरक्षण रखने का संकल्प के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुई। नृत्य कला में युवाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं पूरे कार्यक्रम में हर्षोल्लास का माहौल रहा।


कार्यक्रम में ओडीशा केंदुझर से आए आदिवासी महासभा के गौरव चंद्र चातर का भी उपस्थित रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष सावन सोय कार्यक्रम में सक्रिय दिखे। पूरे कार्यक्रम में आयोजन समिति के सचिव मनोज सोय, कैलाश देवगम, डॉ बबलू सूंडी, विष्णु बानरा, बबलू सोय, साधु बानरा, सूरज सोय, सालेन सोय,मनोज हेंब्रम, सुरेश हेंब्रम, गणेश गागराई,झारखंड बोदरा, ललिता सामड़ आदि की सक्रियता रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post