जगन्नाथपुर: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कोलाईसाई में एक तेज रफ्तार हाईवे ने एक बच्चे को ठोकर मार क भाग गया. जिससे बच्चा घायल हो गया। जब तक गांव वाले गाड़ी वाले को पकड़ता तब तक गाड़ी तेज रफ्तार से भाग गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से समाजसेवी विपिन सिंकु जो चाईबासा मे थे उनको स्थानीय लोगों ने फोन के माध्यम से उसे सूचना दिया गया।
श्री सिंकु ने तुरंत कामगार कांग्रेस जिला जेनरल सेक्रेटरी शाहरुख अली को फोन के माध्यम से सूचना दिया, इसके बाद तुरंत शाहरुख अली अपनी निजी वाहन लेकर घटनास्थल पहुंचा और घायल को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर बज्रमोहन हेस्सा द्बारा घायल का तुरंत ट्रीटमेंट चालू कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि बच्चों का दोनों हाथ टूट गया है और सिर पर चोट भी लगी है।
इसके बाद डॉक्टर ने इलाज कर तुरंत 108 को फोन कर घायल बच्चे को चाईबासा रेफर कर दिया। इस संबंध में बच्चों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया। इस संबंध में बच्चे के परिजन ने बताया कि घायल बच्चे का नाम लुकना सिंकु गाँव उलीहातु बड़ामुहुलडिया है। बुधवार की सुबह घर से 9 बजे सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था इस बीच कोलासाई से आगे में जगन्नाथपुर से हाटगम्हरिया की ओर जा रही एक हाईवे के धक्के से बच्चा घायल हो गया।
इस मौके पर कामगार कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष सरफराज आलम, जिंतुगढ़ा मुंडा सोमनाथ सिंकु ने भी घायल को लाने में सहयोग रहा।
