झारखण्ड में नई सरकार के गठन का खाका तैयार होने की चर्चा के बीच कोल्हान से एक मात्र नव निर्वाचित जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के मंत्री बनने की चर्चा जोरों पर

कोल्हान में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एक मात्र हो जाति के आदिवासी विधायक को मंत्री बनाना पार्टी के हित में जरूरी होगा: सूत्र

भाजपा के उम्मीदवार गीता कोड़ा को हरा कर कॉंग्रेस की प्रतिष्ठा बचाने में सफल हुए सोना

कोल्हान से एक मात्र विधायक जीते हैं सोना राम, पार्टी को जीत दिला कर कोल्हान में कॉंग्रेस को जिंदा रखने का काम किए हैं


चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखण्ड में नई सरकार के गठन का खाका तैयार होने की चर्चा के बीच कोल्हान से एक मात्र नव निर्वाचित विधायक सोनाराम सिंकु के मंत्री बनने की चर्चा जोरों पर है. 
मालूम हो कि कोल्हान के सबसे हॉट सीट जगन्नाथपुर विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा उम्मीदवार को कांग्रेस के उम्मीदवार सोनाराम सिंकु ने हरा दिया है, जिससे सोनाराम की चर्चा दिल्ली दरबार में हो रही है.

यह भी मालूम हो कि कोल्हान से तीन कॉंग्रेस उम्मीदवार चुनाव मैदान में थें, लेकिन दो उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा, वही एक मात्र सीट से सोनाराम सिंकु विजय प्राप्त किए हैं. कोल्हान के तीनों जिला में कॉंग्रेस के पार्टी को संगठित रखने और कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए एक मात्र नव निर्वाचित विधायक को मंत्री पद दिया जाना पार्टी हित में जरूरी माना जा रहा है.


जिला के राजनीतिक दलों के लोग भी कॉंग्रेस को जिंदा रखने के लिए पार्टी लाइन से इस मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए. राजनीतिक सलाहकार की माने तो आज झामुमो के साथ गठबन्धन है यह गठबन्धन कल रहेगा कि नहीं यह सवाल उठता है. जिस तरह झामुमो कोल्हान में एक तरफ़ा राज करने की योजना बना रही है, उसी तरह कॉंग्रेस को भी इस कोल्हान को अपने से अलग नहीं करना चाहिए. संगठन की मजबूती और इसका विस्तार करने पर हमेशा पार्टी के आला नेताओं को इसकी चिंता करनी चाहिए. राजनीतिक में कोई किसी का नहीं है, इस पर भी सोंच बना कर रखने की जरूरत है.

आज सोना राम एकबड़ी हस्ती को हरा कर कोल्हान में कॉंग्रेस की इज्जत प्रतिष्ठा को बचाने का काम किए हैं, जिसका इनाम पार्टी से मिलना ही चाहिए. पिछले कार्यक्रम जन संवाद में ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने मंच पर उपस्थित कॉंग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो से वादा लिया था मंत्री बनाने का यह वादा भरी ज़न सभा में लिया गया था, जिसे आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को याद रखने की जरूरत है. कोल्हान में कॉंग्रेस को जिंदा रखने के लिए आदिवासी समुदाय के हो जाति के विधायक सोना राम को मंत्री बनाना पार्टी की हित में होगा.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post