मंत्री इरफान अंसारी ने कहा था कि आप विधायक बनाइए हम सोना को मंत्री बनना कर भेजेंगे जगन्नाथपुर, कोलहान से एक मात्र विधायक है सोनाराम सिंकु

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व मंत्री इरफान अंसारी नें जगन्नाथपुर की जनता से 5 अक्तूबर को किया था वादा


चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर की जनता ने फिर एक बार सोनाराम सिंकु को विधायक चुना है। अब समय आ गया है कि आप जनता से किए गए वादों को पूरा करें। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता का आपसे विनम्र आग्रह है कि विधायक सोनाराम सिंकु को झारखंड सरकार में मंत्री पद प्रदान किया जाए। इससे क्षेत्र की जनता का कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास और भी मजबूत होगा ।


जगन्नाथपुर के एक सभा में संबोधन करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने जनता के बीच में कहा था कि आपका आंदोलनकारी भाई गरीब का बेटा जो भाजपा के तामझाम और पूंजीपति नहीं है। वादा करें कि सोनाराम सिंकु को फिर से विधानसभा भेजेंगे। भाजपा ने चंपई मधु गीता सीता को खरीद लिया। लेकिन मेरे सोना को नहीं खरीद सका। सोनाराम सिंकु पूरा 24 कैरेट का सोना है सोनाराम सिंकु नकली सोना नहीं है। आप विधायक बना दे हम मंत्री बनायेगे.....

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post