मुसाबनी/Ganesh Prasad: प्रखंड में विधायक रामदास सोरेन को मुसाबनी झामुमो कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया किया गया जिसमें विभिन्न संगठन विभिन्न पार्टी के लोगों ने रामदास सोरेन को फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया इस स्वागत समारोह को कई वक्ताओं ने संबोधित किया किया समारोह का संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने किया, पूर्ब विधायक लक्ष्मण टुडू अपने संबोधन में कहां कि यहाँ. की जनता के आशीर्वाद से ही रामदास सोरेन भारी बहुमत जीते हैं अब उनकी जिम्मेवारी यहाँ की जनता के लिए बढ़ गई है.
मैं आज पहली बार जे एम एम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं, यह जीत मुसाबनी के मतदाता की है, साथ ही साथ जे एम एम कार्यकर्ताकर्जओ का मेहनत की है. जनता ने आपको जो चुनौती दी है, उसका निभाना आपका जिम्मेवारी है जनता ने हमें 5 साल के लिए जिम्मेवारी सौपी है उनके हर दुख में हमें साथ देना है हमें उम्मीद है कि जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेंगे मुझे उम्मीद है कि घाटशिला विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने लिए पहल करेंगे.
विधायक रामदास सोरेन अपने संबोधन में कहा कि मुझे जनता ने विधायक बनाया था, सिर्फ 30 दिनों के लिए ही मैं मंत्री बना था. अब मैं अपने क्षेत्र के लिए कई योजनाओं को धरातल पहुंचने का काम किया मुझे मुझे भरपूर आशीर्वाद मिला है, इसके लिए मैं आप लोगों को सदैव दिल से आभारी हूं. घाटशिला के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन लोगों ने मुझे वोट दिया हो मैं सबको अपने तरफ से धन्यवाद देता हूं, कि आप लोगों का आशीर्वाद से मुझे 5 साल सेवा करने का मौका मिला.
मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं मेरे लायक जो भी कार्य होगा मैं आप लोग तहे दिल से कार्य करूंगा मैं किसी पार्टी का नेता नहीं क्षेत्र के जनता का सेवक हूं. उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में 40 से 45 कॉलेज खोलने काम किया है. मुसाबनी क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज डिग्री कॉलेज खोलने के लिए प्रयास कर किया है. बहुत जल्द धरातल पर उतरने वाला है. मुसाबनी नंबर 1 कार्यालय में पूर्व मंत्री जादूनाथ बास्के का मूर्ति की स्थापना किया न्यू कॉलोनी में 10 करोड़ में जादूनाथ बास्के चिंतन पार्क का भी स्थापना किया है, यहां जाकर लोग बैठकर चिंतन करेंगे पुस्तक लिखेंगे विद्यार्थी जाकर किताब पढ़ सकते हैं.
14 वर्ष वनवास के बाद राम के साथ लक्ष्मण आए हैं, जब राम लक्ष्मण एक हो जाए हम लोग कुछ नहीं बिगाड़ सकता भाजपा ने 14 वर्ष राज्य का विकास नहीं किया सिर्फ लूटने का काम किया. लेकिन हेमंत की सरकार ने यह संकल्प लिया है. यहां के हर लोगों को ₹100000 हर साल किसी न किसी योजना का तहत देगी. ताकि यहां का महिलाओं को कहीं दूसरे राज्य में जाकर नौकरी करना ना पड़े हेमंत की सरकार दिसंबर माह से हर महिलाओं को ₹2500रु हर माह मैईया सम्मान योजना हर महिला के खाता में भेजेगी.
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बघराय मुर्मू, महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष मरियम दास, डॉ. जीसी सतपति, काली पढ़ो गोरीई, शत्रुघ्न प्रसाद, लक्ष्मण चंद्र बाग, संजय शाह, शमशेर खान, संजीवन पातर, विक्रम मुर्मू, सुनील मुर्मू, रामचंद्र मुर्मू अर्जुन महाली, चौधरी उमेश सिंह बाजार समिति का अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, पप्पू अली, विवेक गुप्ता, मोहम्मद गुलाम, झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस सीपीआईएमएल राष्ट्रीय जनता दल के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Tags
JHARKHAND
Jharkhand Politics
JMM
Minister Ramdas Soren
Musabani
Political
Politics
PURBI SINGHBHUM

.jpeg)

.jpeg)
