कोल्हान के हो आदिवासी बाहुल्य वाली विधानसभा में सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का जिम्मेदारी हेमंत सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ की है, आज जनता कोल्हान के असली फाइटर और टाइगर के रूप में उन्हें देख रहे हैं
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि संविधान ने लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्रता दी हैं, मैं चुनाव लड़ रहा हूं, संविधान बचाने, भाजपा को हराने और हेमन्त सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए
चाईबासा/संतोष वर्मा: राजनीतिक समीक्षकों के अनुसार इस बार की विधानसभा चुनाव में भाजपा एक नई रणनीति के तहत कोल्हान में झामुमो के वोट बैंक को बर्बादी के कगार पर पहुंचाने के लिए ST अरक्षित सीट से अधिक से अधिक निर्दलीय प्रत्याशी को खड़ा कर रही है. सूत्रों के अनुसार झारखंडी मानसिकता के मतदाताओं के वोट को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मिलने से रोकने और उस वोट को निर्दलीय प्रत्याशी के बीच बंटवारे का योजना भाजपा ने तैयार किया है.
इस विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की संख्या अधिक होना भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
वहीं लक्ष्मी का नामांकन को जिला कॉंग्रेस ने गंभीरता से लिया है. राजनीतिक पंडितों ने ऐसा मान रहें है कि सिंहभूम में लक्ष्मी सूरीन के नामांकन से अन्य विधानसभा में से इंडिया गठबंधन के विशेष कर झामुमो के प्रत्याशी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. सूत्रों के अनुसार मधु कोड़ा के साजिश में फंसता नजर आ रहा है इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी. सूत्रों के अनुसार मधु कोड़ा अपनी पत्नी गीता कोड़ा को जिताने के लिए सभी राजनीतिक दाँव पेंच का ईस्तेमाल करने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं.
झामुमो के कंधे पर बंदूक रख कर कॉंग्रेस विधायक सह जगन्नाथपुर विधानसभा के प्रत्याशी का शिकार करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं मधु कोड़ा. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को घेरने की हो रही है कोशिश. लक्ष्मी और बोबोंगा के खड़े होने से कोड़ा खेमे में जश्न का माहौल. कोल्हान के हो आदिवासी बाहुल्य वाली विधानसभा में सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का जिम्मेदारी हेमंत सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ की है. आज जनता कोल्हान के असली फाइटर और टाइगर के रूप में उन्हें देख रहे हैं.
इधर एक भेंट वार्ता में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि संविधान ने लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्रता दी हैं. मैं चुनाव लड़ रहा हूं, संविधान बचाने, भाजपा को हराने और हेमन्त सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए. दुसरी ओरलाभ के पद पर रहते हुए जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सूरीन का नामांकन वैध होगा या नहीं, राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है.
सूत्रों के अनुसार जगन्नाथपुर विधानसभा से भाजपा की उम्मीदवार गीता कोड़ा को जिताने का जिम्मा पार्टी ने ओड़िशा राज्य के मुख्यमंत्री मोहन मांझी को दिया है. मोहन मांझी के लिए यह सीट जीतना चुनौतियों से भरा साबित होगा. वर्तमान में विधायक सोना राम की स्थिति भाजपा से मजबूत मानी जा रही है.
Tags
Assembly Election
BJP
Chaibasa
CONGRESS
JHARKHAND
Jharkhand Politics
JMM
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
