सोना राम के जोर शोर, प्रचार-प्रसार को देख कर भाजपा उसे रोकने की सारी कोशिश शुरू कर दी है
कोल्हान के कर्ताधर्ता और हेमन्त सोरेन के विश्वासी बन चुके झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री दीपक बिरूआ ने लक्ष्मी सूरीन से नामांकन नहीं करने की बात कहने की सूचना है,
यदि लक्ष्मी दीपक के बात को नजर अंदाज कर नामांकन करतीं हैं तो पार्टी से निष्कासन और जिला परिषद के अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ सकता है
चाईबासा/संतोष वर्मा: सिंहभूम की राजनीतिक में अब उठा पटक का दौर देखने को मिल रहा है, हाँ सिंहभूम जिला की सबसे हॉट सीट जगन्नाथपुर विधानसभा में राजनीतिक विसात बिछने लगा है. कोड़ा दंपती की प्रतिष्ठा बन चुकी इस सीट के लिए कुछ भी करने की तैयारी अब देखने को मिल रही है.
सूत्रों के अनुसार चौकाने वाली खबर सामने आ रही है कि जिला के एक विधायक ने लक्ष्मी सूरीन को झामुमो के बागी उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने को कहा है. सूत्र ने यह भी कहा कि उक्त विधायक ने मधु कोड़ा को अपने विधानसभा में मदद करने और जगन्नाथपुर में सोना को कमज़ोर और नुकसान पहुंचाने के लिये डील तय हुआ है. उक्त विधायक को मधु कोड़ा का सहारा मिलना संजीवनी मिलने जैसा है.
उक्त विधायक का कोड़ा जी के साथ अन्य विधायक की तुलना में अच्छे हैं. झामुमो नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सूरीन का इंडिया गठबंधन के खिलाफ नामांकन करने की हिम्मत करना,यह साबित करता हैं कि इस खेल में बड़े लोग शामिल हैं.जानकारी के अनुसार मंत्री दीपक बिरूआ को इस सम्बंध में कॉंग्रेस के लोग सम्पर्क करने की बात कही है.
सूत्रों के अनुसार मंगल गिलूआ के चुनाव लड़ने का निर्णय लेने के बाद से लक्ष्मी को नामांकन कराने का रणनीति तैयार किया गया है. सोना राम के जोर शोर , प्रचार-प्रसार को देख कर भाजपा उसे रोकने की सारी कोशिश शुरू कर दी है.
