सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखण्ड विधानसभा चुनाव में चल रही नामांकन के अंतिम तिथि को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार गणेश महली समर्थकों के साथ निर्वाची कार्यालय पहुंचे एवं सरायकेला विधानसभा (एसटी) सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल कार्यालय के बाहर जेएमएम समर्थक कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
नामांकन कार्यक्रम के बाद उन्होनें जनता से अपील की कि एक बार नेतृत्व करने का मौका दें।
बताते चलें कि इससे पहले श्री गणेश महली भाजपा उम्मीदवार के रूप में सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।और काफी कम मतों से विरोधी से हारे हैं। इस बार श्री गणेश महली जेएमएम उम्मीदवार हैं।
इनके द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान बढ़ गयी है। बारिश में भींगते हुए भी लोग इनके नामांकन कार्यक्रम व गाँव किता में हुई सभा में शामिल हुए एवं इनका हौशला बढ़ाया।
Tags
Assembly Election
JHARKHAND
Jharkhand Politics
Nominations
Political
Politics
Saraikela
Saraikela kharsawan


