सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड विधानसभा चुनाव के नामांकन कार्यक्रम के अंतिम तिथि को सरायकेला विधानसभा(एसटी) सीट से भाजपा उम्मीदवार चंपाई सोरेन एवं खरसावां विधानसभा(एसटी) सीट से भाजपा उम्मीदवार सोनाराम बोदरा ने संबंधित निर्वाची कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इससे पहले नामांकन कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम चंपाई सोरेन समर्थकों के साथ सरायकेला पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वह समर्थक व कार्यकर्ताओं के साथ गेस्ट हाउस इंडोर स्टेडियम के पास भाजपा का नामांकन सभा में शामिल हुए। इस दौरान बेमौसमी बारिश भी हो रही थी। सभा में उन्होंने कहा कि बारिश में भी जन सैलाब उमड़ने का आधार है कि भारतीय जनता पार्टी का लहर।
इससे पहले खरसांवा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार सोनाराम बोदरा ने कहा कि जनसैलाब देखकर लग रहा है दो सीट (सरायकेला खरसावां) फ़तह होगी। इससे पहले उन्होंने समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।
बदमिजाज मौसम में रुक रुक कर हो रही बारिश के बावजूद सरायकेला अनुमंडल कार्यालय से समाहरणालय तक काफी चहल-पहल रहा। भाजपा समर्थक व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पुलिस व प्रशासन सक्रिय रही।
Tags
Assembly Election
JHARKHAND
Jharkhand Politics
Nominations
Political
Politics
Saraikela
Saraikela kharsawan




