सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड विधानसभा चुनाव पर्व में दगाबाज मौसम जहां लोगों को चहल कदमी से दूर रखने की कोशिश कर रहा वहीं नेता है कि लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक करने में जुटे हैं और इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी जवाहरलाल महाली समर्थकों के साथ निर्वाची कार्यालय पहुंचे एवं सरायकेला विधानसभा (एसटी) सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
इससे पहले उन्होंने मीडिया से कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन की। झारखंड राज्य बनने के बाद भी लोग बुनियादी समस्या से परेशान है। बेरोजगारी की समस्याओं से आदिवासी मूलवासी जूझ रहे हैं। सरायकेला छऊ नृत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। कलाकारों की स्थिति दयनीय है। पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। ऐसे तमाम समस्याओं से जनता जूझ रही है।
झारखंड राज्य बनने के बाद भी सरायकेला की जनता का सपना अधूरा है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन के लिए आए हैं। उद्देश्य है लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाना। क्षेत्र के विकास को गति देना। और इसके लिए जन समर्थन आवश्यक है। इसलिए चुनाव मैदान में है। नामांकन के लिए आए श्री महाली के समर्थकों में संतोष, अनूप राजन, सतीश कालिंदी, भोला लोहार, सौरभ महाली, हरेंद्र महाली आदि शामिल थे।
Tags
Assembly Election
JHARKHAND
Jharkhand Politics
Nominations
Political
Politics
Saraikela
Saraikela kharsawan
