जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा नें किया नामांकन
गरजे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन के लोग सावन का अंधा हो गया है
महागठबंधन की सरकार विकास नहीं चाहती और गरीब को गरीब रहने देना चाहती है
जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम के सराकार नें एक भी शैक्षणिक संस्थान या स्कूल खुलवाया है तो बताए
जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में यदी विकास के लिए अनुमंडल बनाने का काम और कविराज को आगे बढ़ाने तथा तकनिकी शिक्षा से मजबूत बनाने के युवाओं को आईटीआई तथा डिग्री कॉलेज बनाने का काम किया तो वो मधु कोड़ा नें किया
चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन करने के पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जगन्नाथपुर डीग्री कॉलेज स्थित जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्क्ष में एक पार्टी के द्वारा आमसभा किपा गया। इस दौरान आमसभा के मंच पर जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,सारंडा मंडल अध्य मधुसुदन तुबिड व आसमा बिरूवा आदी मौजूद दे।
पहले तो सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। फिर सभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा नें कहा की आज जेएमएम व कांग्रेस के लोग कह रहें है की कोड़ा दाप्ती नें जगन्नाथपुर विधानसभा के लिए किया, इसके जबाब में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा नें कहा की जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र को अनुमंडल किसने बनाया, इस विधानसभा क्षेत्र के कविराजो को आगे बढ़ाने के लिए राज्य का पहला आयुर्वेदिक औशधाल्य खोलने का काम मधु कोड़ा नें किया।
जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई और पॉलटेक्निक कॉलेज खोलने का काम मधु कोड़ा ने किया, उच्च शिक्षा के लिए डीग्री कॉलेज खोलने का काम भी मधु कोड़ा ने ही किया। सड़क से लेकर स्वास्थय शिक्षा और गांव गांव में पानी के लिए भी जाल मधु कोड़ा ने ही किया।
श्री कोड़ा नें हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए पूछा की बताए हेमंत सोरेन की सरकार नें जगन्नाथपुर विधानसभा का विकास के लिए किया किया एक भी स्कूल खोलवाया. आज जेएमएम और कांग्रेस को सावन के अंधा हो गया है। जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन की सरकार नहीं चाहती है जगन्नाथपुर का विकास और गरीबों का उत्थान हो, महागठबंधन की सरकार गरीब को गरीब रहने देना चाहती है क्योंकि जब गरीब आगे बढ़ेगा आर आर्थिक रूप से सबल हो जायेगा तो केसे पूछेगा। लेकिन भाजपा चाहती है की क्षेत्र के होनहार युवा तकनिकी शिक्षा से मजबूत होकर आत्मनिर्भर बने और सबल हो ताकी किसी मधु कोड़ा या भाजपा के पास नहीं जाये यह है भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोच है कि स्वालंबन हो, लोग और युवा, क्षेत्र में कौशल विकास करना है और लोगों को स्वालंबन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा योजना लाया जिससे आज इस योजना के तहत युवा बोरोजगार तथा मजदुर लोग लाभांवित होकर स्वालंबन बने है। श्री कोड़ा नें कहा की राह अगर ठिक हो तो उबड़ खबड़ रास्ता पर चलकर भी मंजिल तक पहूंच जायेगा लोग, यही है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी की सोच और मिशन। इसके साथ जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा नें भी हेमंत सरकार पर जमकर बरसी और कहा अब ठगबाजी नहीं चलेगी आज युवा वर्ग जाग चुका है।
साथ ही कहा की इसबार हेमंत सरकार और जेएमएम तथा कांग्रेस के लोगों को सबक सिखायेगी और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलायेगी. यह परिवर्तन की आंधी उठ चुकी है और परिवर्तन करके रहेगी क्षेत्र का जनता, जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का प्यार और जनसमर्थन हमेशा से मिला है और इसबार भी मिलेगा लोगों का आर्शिवाद।इसके बाद हजारों समर्थक के साथ नामांकन करने पदयात्रा कर निकल पड़ी।
Tags
Assembly Election
BJP
Chaibasa
Jagannathpur
JHARKHAND
Jharkhand Politics
Nominations
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
