एक तरफ से मैच फिक्सिंग

कांग्रेस के सम्भावित प्रत्याशी दिनेश चंद्र बोईपाई को आजसू पार्टी ने मनोहरपुर विधानसभा से बनाया प्रत्याशी, शुक्रवार को करेगें नामांकन

अपना जयराम महतो की पार्टी JKLM ने दिलबर खाखा को मनोहरपुर विधानसभा से बनाया अपना प्रत्याशी, जगत माझी का बिगाड़ा खेल, दिलबर खाखा भी करेगें शुक्रवार को नामांकन 


चाईबासा/संतोष वर्मा: आजसू सुप्रीम सुदेश महतो ने देर शाम मनोहरपुर विधानसभा के कॉंग्रेस के  सम्भावित प्रत्याशी दिनेश चंद्र बोईपाई को अपने पार्टी का प्रत्याशी बना कर राजनीतिक रूप से सबको चौंका दिया है.राजनीतिक पंडितों के अनुसार सुदेश महतो ने जगत मांझी को एक तरफ़ा गोल करने का अवसर प्रदान करने का काम किए है.ऐसे जानकारों के मुताबिक आजसू से दिलबर खाखा को टिकट में देरी किया जाना एक साजिश का हिस्सा था.आजसू से दिलबर खाखा को टिकट नहीं देने के लिए जोबा मांझी ने अपने सबसे नजदीकी और खास रहे एक व्यक्ति को सुदेश महतो से बात कराए जाने की चर्चा जोरों पर हो रही है.

 लेकिन दिलबर ने इस साजिश को भांपते हुए jklm पार्टी जयराम महतो से सम्पर्क करने में सफल रहे.चुनाव के मैदान में सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू माने जा रहे हैं. यानी हेमंत और सुदेश का अंदरुनी ताल-मेल से इन्कार नहीं किया जा सकता है.  सूत्रों के अनुसार युवा फायर ब्रिगेडियर के नाम से चर्चाओं में रहने वाले जयराम दादा  चुनाव को रोचक बनाने के लिए  दिलबर खाखा को पूरी तरह से सहयोग देने की बात कही गई है.

पूरे झारखंड में आजसू का खेल बिगाड़ने में jklm मुख्य रूप से आगे है. राजनीतिज्ञों का मानना है कि जिस तरह हेमंत सोरेन आदिवासी के बीच लोकप्रिय हैं, उसी तरह जयराम महतो भी झारखंड के मूलवासियों  महतो,प्रधान,गोप,गोंद,तांती, मुस्लिम ,क्रिसचन समुदाय के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. सूत्रों की मानें तो jklm के प्रत्याशी दिलबर खाखा तीसरा पक्ष के रूप में दमदार उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post