चाईबासा: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी सह कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु को जिताने के लिए बनेगी रणनिति. साथ ही लोकसभा में जिस तरह महागठबंधन दल के प्रत्याशी जोबा माझी को भारी मतों से जिताने का कार्य किया गया.
उसी तरह विधानसभा में भी झामुमो और कांग्रेस के साझा प्रत्याशियों को जिताने के लिए चर्चा किया जायेगा ताकी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को पटकनिया दे सके और दुबारा राज्य में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का काम करे ताकी राज्य का विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का कार्य पूरा हो सके.
बैठक में शामिल होगें सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, राज्य के परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री दीपक बिरूवा, पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो के जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव, मझगांव विधायक निरल पुरती, जिला सचिव सोनाराम देवगम, कांग्रेष पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास सहीत गठबंधन दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता होगें शामिल.
Tags
Assembly Election
Chaibasa
Jagannathpur
JHARKHAND
Jharkhand Politics
MEETING
Minister Deepak Biruwa
MLA - Sonaram Sinku
MP JOBA MAJHI
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
