मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम नें किया जगन्नाथपुर, नोवामुण्डी और जामदा क्षेत्र का दौरा, एक जुट हुए महागठबंधन
जिला सचिव सोना देवगम ने 29 तारीख को विधायक सोना रामसिंकु के आवास पर संयुक्त रूप से इंडिया गठबंधन दल नें बैठक बुलाई
झामुमो के जिला सचिव सोना राम देवगम ने हेमन्त सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से जगन्नाथपुर के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोना राम सिंकु को जिताने के लिए एक जुट हो कर काम करने की किया अपील
गठबंधन धर्म निभाना है, सोनाराम सिंकु को जिताना है और हेमंत सोरेन को दुबारा मुख्यमंत्री बनना हैः सोना राम देवगम
चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन दल के कांग्रेस प्रत्याशी सह विधायक सोनाराम सिंकु को पूनः दुबारा भारी मतों से जिताकर दुबारा विधानसभा भेजने के लिए महागठबंधन दल एक जूट हो होने लगें है. इधर मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन के निर्देश पर रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, झामुमो युवा जिलाध्यक्ष अविशेक सिंकु व जिला सदस्य जगबंधु गोप, नोवामुण्डी प्रखंड सचिव मनोज लागुरी के साथ पहूंचे.
जहां कार्यकर्ता संघ बैठक कर कहा कोल्हान के हर सीट पर हेमंत सोरेन की नजर हैं, हेमन्त सोरेन के आदेश पर झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने जगन्नाथपुर विधानसभा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोना राम सिंकु के पक्ष में कार्य करने को लेकर झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बैठाने का जिम्मेदारी सौंपी है. हाई कमान के आदेश पर सोना देवगम ने जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, जामदा, का दौरा कर इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है.
हां झामुमो के जिला सचिव सोना राम देवगम ने जगन्नाथपुर विधानसभा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोना राम सिंकु को जीता कर विधानसभा भेजने की अपील अपने पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से की है. उन्होंने झामुमो के जुझारू कार्यकर्ताओं को हेमंत सोरेन की सरकार झारखण्ड में बनाने के लिए जी जान से सोनाराम सिंकु को जिताने के लिए अपील की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कोल्हान से भाजपा का सफाया हो रहा है और झामुमो के निडर, शेर दिल वाले हमारे नेता हेमंत सोरेन की सरकार झारखण्ड में बन रही है.
वहीं व्यंग्य कसते हुए देवगम ने कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीता कोड़ा को जीत नहीं दिला सके, अब किया ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी गीता कोड़ा को जिताने आ रहे हैं, जो हाल भाजपा का लोकसभा में हुआ था,उसी तरह का हाल विधानसभा में होने वाला है. देवगम ने पार्टी को एक जुट हो कर भाजपा का मुकाबला करने और सोना को जिताने के लिए तन मन धन से काम करने की बात कही है.
सूत्रों के अनुसार झामुमो ने गीता कोड़ा को किसी भी कीमत पर जितने नहीं देगी. झामुमो के जिला सचिव ने अपने आदिवासी समाज के लोगों से जोर देते हुए कहा है कि देश के एक मात्र सबसे लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए पुरे कोल्हान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए आगे आएं.
सोना सिंकु को जितेना के लिए दीपक बिरूवा करेगें जगन्नाथपुर विधानसभा में कैंप
इसलिए मंत्री दीपक बिरूआ बहुत जल्द पार्टी के विक्षुब्ध, नाराज लोगों को मनाने के लिए जगन्नाथपुर विधानसभा का दौरा करने की सूचना है. जहां एक ओर गीता कोड़ा के लिए ओड़िशा के मुख्यमंत्री कमान संभालने के लिए जगन्नाथपुर कैम्प करने की चर्चा है, वहीँ सोना राम सिंकु के लिए हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ जगन्नाथपुर का कमान संभालने की चर्चा है.
Tags
Assembly Election
Chaibasa
JHARKHAND
Jharkhand Politics
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
Public Relations Campaign
