सुभाष लामा के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में निकला बाइक जुलूस

फोटो- भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन में बाइक जुलूस लेकर जाते सुभाष लामा एवं अन्य

मुसाबनी: घाटशिला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पूरे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की हुजूम घाटशिला पावड़ा मैदान में आयोजित जनसभा को सुनने पहुंची थी।

मुसाबनी से युवा तुर्क नेता सुभाष लामा के नेतृत्व में लगभग 200 बाइक पर युवाओं की फौज ने बाइक रैली निकालकर मुसाबनी से घाटशिला रवाना हुई। सभी युवक के बाइक पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। युवाओं की बाइक रैली भाजपा प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। बीजू मिश्रा सहित कई समर्थक इस विशाल रैली को सफल बनाने में अपने हम भूमिका निभाया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post