सोना को टिकट मिलते ही शेयर बाजार में सोना का भाव पर भारी उछाल, चुनावी बाजार में सोना की चमक बढ़ी
चाईबासा/संतोष वर्मा: सोना को पार्टी से टिकट मिलते ही चुनावी बाजार में सोना के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. हाँ यह उछाल सोना के अच्छे व्यवहार, शांत स्वभाव और जनता से सीधे सम्पर्क होने के कारण सोना का चमक विधानसभा चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले ही देखने को मिल रहा है. विरोधियों के सारे साजिश का पर्दाफाश होने और टिकट कटवाने की चर्चाओं पर विराम लगने के बाद जनता अब किसी के झांसे में नहीं आने वाली है और न ही किसी के बहकावे में जनता आने वाली है.
विधायक के नजदीकी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि गीता कोड़ा जितनी भी ताकत झोंक दे, लोकसभा के नतीजे से भी खराब नतीजे सामने आने वाली है. जनता सोना को फिर से आशीर्वाद दिया है, सिर्फ मतदान की प्रक्रिया और औपचारिकता पुरी की जा रही है. झारखंड में हेमन्त सोरेन की सरकार बन गई है, सिर्फ चुनाव आयोग के सारे चुनावी प्रक्रिया को पुरा करने का काम किया जा रहा है.
जगन्नाथपुर विधानसभा की चुनावी सरगर्मी जिला मुख्यालय के साथ साथ राजधानी रांची में भी चर्चा है. यह चुनाव धन बल और जन बल के बीच है. आज एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री के भरोसे अपनी चुनावी नैया पार लगाने की सोंच में डूबे हुए हैं. मेरा नारा है. भाजपा को हराना है, हेमन्त सोरेन की सरकार बनाना है. राहुल गांधी के विचारधारा को आगे बढ़ाना है,संविधान बचाना है. कोल्हान में इंडिया गठबंधन पहले से बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है.



