घंटी बजाकर झारखंड आंदोलन का शंखनाथ करने वाले श्री चंपाई सोरेन अब कमल थाम कर लोगों को दिखा रहे हैं विकास का सपना, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, 25 को सरायकेला सीट से करेंगे नामांकन पत्र दाखिल


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: कभी घंटी बजाकर झारखंड आंदोलन का शंखनाथ करने वाले मजदूर नेता चंपाई सोरेन तीर धनुष थाम कर झारखंड राज्य गठन में सहयोगी बने। यहां तक कि सीएम भी बने। और अब विधानसभा चुनाव में कमल थाम कर लोगों को दिखा रहे हैं विकास का सपना। 


इसी क्रम में उन्होंने सरायकेला टाउन में स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी ईमानदारी से दायित्व का निर्वाह करें। कार्यकर्ताओं के सहयोग से बीजेपी झारखंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार की विदाई तय है। सरायकेला से लेकर पूरे झारखंड में भाजपा के प्रति लोगों का रुझान है।


उन्होंने यह भी कहा कि 25 अक्टूबर को सरायकेला विधानसभा(एसटी) सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले भाजपा का टिकट लेकर सरायकेला भाजपा चुनावी कार्यालय पहुंचे श्री चंपाई सोरेन का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं का स्वागत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री नारायण, सोहन सिंह, राजा सिंहदेव, लल्लन सिंह सहित भाजपा मंडल पदाधिकारीगण, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, भाजपा नेत्री सूर्या देवी आदि कार्यकर्तागण शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post