खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए खेल में हार जीत लगी रहती हैः विधायक सोनाराम सिंकु

मोंगरा मैदान में चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, नेवरगीभअप जगन्नाथपुर टीम बने बिजेता


चाईबासा: जगन्नाथपुर प्रखंड के मोंगरा पंचायत के मोंगरा ग्राम के मैदान में दो दिवसीय फुटबाॉल प्रतियोगिता का आयोजन नव युवक संघ मोंगरा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर मुकेश मछुआ, डा० रीना गोडसारा उपस्थित हुए। 


मौके पर सोनाराम सिंकु ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए खेल में हार जीत लगी रहती है हारने वाले खिलाड़ी निराश ना हो बल्कि अगली खेल में बेहतर करने का प्रयास करें अवश्य ही सफलता मिलेगी। क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयासरत हैं समय-समय पर खिलाड़ियों को फुटबॉल व खेल सामग्री प्रदान कर आगे बढ़ाया जा रहा है इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।


कुल 36 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। छठा स्थान तक की टीमों को मिला पुरस्कार फाइनल मैच के विजेता नेवर गीभअप जगन्नाथपुर खस्सी +35000/ +जर्सी सेट+ट्रॉफी, उपविजेता आजाद कृतिमान क्लब बामेबासा खस्सी+25000/+जर्सी सेट+ट्रॉफी, तृतीय स्थान अनुप इलेवन गुमुरिया खस्सी+11000/+जर्सी सेट+ट्रॉफी, चौथे स्थान डी०के० मेन सर्विस खस्सी+11000/+जर्सी सेट+ट्रॉफी, पांचवा स्थान आकाश एफ०सी० 8000/ +फुटबॉल+ट्रॉफी, षष्ठ स्थान एम०एल० बोर्दस 8000/ +फुटबॉल+ट्रॉफी।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सोनाराम सिंकु ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर भविष्य में भी बेहतर खेलने की शुभकामनाएं दी। मौके पर नव युवक संघ मोंगरा के अध्यक्ष विपीन सिंकु सचिव वैद्यनाथ लागुरी सदस्य बामिया लागुरी, चन्द्र मोहन सिंकु, दुम्बी लागुरी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post