पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की लोगों से मन की बात, नया राजनीतिक अध्याय लिखने के लिए भूमिका बांधी और कहा- जल्द करेंगे खुलासा


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड के मंत्री चंपाई सोरेन इन दिनों देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं, इसलिए नहीं कि बीजेपी का हाथ थाम लिया है, इसलिए नहीं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ मंत्री पद त्याग दिया बल्कि इसलिए कि नया राजनीतिक अध्याय लिखने के लिए भूमिका बांध रहें हैं।



और इस भूमिका बांधने की कड़ी में चौथे दिन मंत्री श्री चंपई सोरेन जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। टाउन हॉल में हुई सभा में उन्होंने अपनी व्यथा बयां करते हुए एक राजनीतिक कदम पर चर्चा की और कहा की जीवन की नया अध्याय शुरू की है। भूमिका बांध रहें हैं। जल्द ही खुलासा करेंगे।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में 5 महीना में दिखा दिया कि किस तरह काम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तक सभी विकल्प खुले हैं। अपना अलग संगठन खड़ा करना या इस राह में अगर कोई साथी मिले तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। मौका मिला तो देश के अंदर बढ़िया राज्य बनाकर दिखा देंगे। मौके में सभा में उपस्थित समर्थकों की आवाज गूंजी चंपाई दा हम आपके साथ हैं।

Live Video Streaming.....

इससे पहले सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि आदिवासी मूलवासी का सपना कैसे पूरा होगा उसी का खोज में राजनीतिक नया अध्याय शुरू हुई। इस नई सच में हम साथ हैं। छायाकांत गोराई ने कहा कि सभी मन की बात सुनने के लिए आए हैं। राजनीतिक नया अध्याय की पटकथा लिखी जानी है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने मंच संचालन किया।



कार्यक्रम में सीमल सोरेन, बबलू सोरेन, गुरु प्रसाद महतो, त्रिविक्रम सिंहदेव सहित गणमान्य समर्थकों की अपार संख्या में भीड़ रही।

कार्यक्रम के बाद भी लोगों में एक ही चर्चा है कि आखिर राजनीतिक नया अध्याय क्या होगा। मंत्री श्री चंपाई सोरेन बीजेपी में जाएंगे या संगठन खड़ा करेंगे। इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post