जगन्नाथपुर में भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु के साथ सिधा टक्कर...
चाईबासा/संतोष वर्मा: राज्य में होने वाले विधानसभा को देखते हुए चुनाव मैदान में उतरने वाले विभिन्न राजनितिक दल के नेताओं नें जहा जुबानी जंग छेड़ रखी है वहीं अभी से ही मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। लेकिन अब मतदाता भी जागरूक हो गए है। इधर यदी सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी जंग की शुरूआत की जाय तो इस बार जगन्नाथपुर विधानसभा में चुनावी जंग दिलचस्प होने वाला है।
यहां सिधा सिधा मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा और महागठबंधन दल के राष्टीय कांग्रेस पार्टी के वर्तमान विधायक सोनाराम सिंकु के बिच है। वैसे तो 2019 में हुए चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अपने ही कार्यकर्ता सोनाराम सिंकु को कांग्रेस पार्टी का टिकट पर जगन्नाथपुर बिधान सभा से चुनाव लड़ाया और जीताकर विधानसभा भेजने का कार्य किए, उस समय पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सिंहभूम की सांसद बन गई थी।
लेकिन वर्तमान में भाजपा में जाने के बाद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार गई अब एक बार फिर जगन्नाथपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जूट गई है। हलांकी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा से कई बार विधायक रह चुकी है और जनता के बिच मजबूत पकड़ भी रखती है। अब इन पांच वर्षो में वर्तमान विधायक सोना राम सिंकु अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्य के बदौलत कहे या अपनी सरल स्वभाव तथा राह चलते क्षेत्र की जनता का समस्याओं का समाधान कराने के लिए अपनी मजबूत पकड़ बनानें सार्थक हो गए है शायद इन्ही सब कारणों से क्षैत्र की जनता की जुबान पर एक बार सोनाराम सिंकु को विधायक बनाने की आवाज बुलंद है।
यदी हालिया राजनितिक घटना क्रम और लोकसभा चुनाव में जिस कदर जनता की मुड देखने को मिला भाजपा के प्रती नकारतमक रवैया और महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी को भारी मतों से जिताकर सांसद भेजने की। उसमें जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के चेहरे और कार्य के कारण क्षेत्र की जनता करिब 20 हजार से अधीक मतो का लीड देने का काम किया और महागठबंधन प्रत्याशी को जित दर्ज कराया। समय समय पर विधायक सोनाराम सिंकु अपनी मजबूत पकड़ क्षेत्र में बनाने का भी शक्ती प्रदर्शन कर पार्टी के आलाकमान और महागठबंधन दल के नेताओं को एहसास कराया है।
कुल मिलाकर देखाजाय तो विधायक सोनाराम सिंकु का पलड़ा भाड़ी है और जित भी पक्की मानी जा रही है।लेकिन गीता कोड़ा को भी कम नहीं आंका जा सकता है।लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गीता कोड़ा के भाजपा में जाने के बाद विधायक सोनाराम सिंकु नें कोड़ा दांप्ती के बिरूद्द जुबानी जंग भी छेड़ रखा है, अब देखना यह है की चुनावी जंग में कौन जितता है.
Tags
Assembly Election
BJP
Chaibasa
CONGRESS
Jagannathpur
JHARKHAND
JMM
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
