डीएलएसए के तत्वाधान में सचिव राजीव कुमार सिंह ने मंडल कारा में बंदियों से की मुलाकात


चाईबासा : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने एल ए डी सी के उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास और एल ए डी सी सहायक रत्नेश कुमार के साथ स्थानीय मंडल कारा में आवासित बंदियों से मुलाकात कर वैसे बंदियों का पता लगाने का प्रयास किया जिनके पास अधिवक्ता न हो या जिनके परिजन उनसे मिलने नहीं आते हो या उन्हें जमानतदार नहीं मिल पा रहा हो.


ज्ञात हो कि ऐसे मामलों में उन्हें प्राधिकार के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है, प्रत्येक माह के पहले और दूसरे रविवार को प्राधिकार के द्वारा मंडल कारा में यह कार्यक्रम संचालित किया जाता है, इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार और जेलर लव कुश भी उपस्थित थे, उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post