ट्राइबल इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पश्चिमी सिंहभूम शाखा


चाईबासा : ट्राइबल इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ,(टिक्की) पश्चिमी सिंहभूम शाखा की कोर कमेटी की बैठक दिनांक 31 मई 2024 में लिया गया निर्णय के अनुसार आज दिनांक 1 जून 2024 को कार्यकारिणी के बैठक में सर्व सहमति से नए अध्यक्ष पद हेतु श्री रामेश्वर बिरूवा जी को चुना गया। 


ज्ञातव्य है पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल हेंब्रम जी द्वारा विगत 8 महीने से कार्यकारिणी के किसी भी बैठक में शामिल नहीं होने के कारण एवं समय नहीं देने के कारण कार्य समिति के सदस्यों के साथ-साथ आम व्यापारी सदस्य गणों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और व्यावसायिक हित में विगत डेढ़ सालों में श्री अनिल हेम्ब्रोम जी द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया और ना ही करने दिया जा रहा था इस कारण से नये व्यापारिक गतिविधियां एवं नव उद्यमी गण काफी हताश व निराश थे।


इससे आदिवासी व्यापारियों के बीच काफी रोष एवं असंतोष देखने को मिल रहा था एवं सचिव जी को तत्संबंध में काफी शिकायते मिल रही थी। अतः कोर कमेटी की बैठक में इस पर कार्रवाई करते हुए अनिल हेम्ब्रोम तत्काल प्रभाव से भारमुक्त कर, नए अध्यक्ष के रूप में श्री रामेश्वर बिरुवा जी का चयन किया गया। आज की बैठक में नए अध्यक्ष का माला पहनकर एवं पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया गया और साथ ही ट्राइबल चैंबर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपा गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष हरीश कुंकल, सचिव अनमोल पिंगुवा ,सहसचिव रिमिल पाड़ेया, कोषाध्यक्ष महेंद्र लागुरी, प्रथम अध्यक्ष सह संयोजक श्री छोटेलाल तामसोय, भगवान सौवयां, शशि बिरूवा, कृष्ण दिग्गी, आकाश हेंब्रम, महिलाएं प्रभाग से बेला जेराई, विनोदिनी बानरा, लक्ष्मी बरहा, मनीष आल्डा, रोहित खालखो और सदस्य गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post