24 साल मे झारखण्ड को जितना लुटा गया उतना तो अंग्रेजो के 200 सालो का शासन मे भी लुटा नहीं गया।
आज गांव मे बिकास और रोजगार तो छोड़ दीजिये पीने का पानी के लिए लोग परेशान हैं।
मनोहरपुर से जोबा मांझी लम्बे समय से मंत्री रही लेकिन कोई बिकास नहीं हुआ क्षेत्र काः जॉन
चाईबासा/संतोष वर्मा : मनोहरपुर प्रखंड के पंचायत पूर्वी मनोहरपुर के गांव बडचोमगुटू गांव मे पेयजल समस्या पर बैठक हुआ जिसका अध्यक्षता आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सह जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने किया। ग्रामीण नाला का गन्दा पानी का चुवा बनाकर पीने को मजबूर है जिससे ग्रामीण काफी आक्रोषित हैं। ग्रामीणों ने एक साल पहले प्रखंड कार्यालय के समछ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिया था परन्तु बिभाग ने इसपर कोई काम नहीं किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जॉन मिरन मुंडा ने कहा की आज मैं मजदूर और जनताओं की समस्याओ को ईमानदारी से लगातार पिछले 21 सालो से लगातार आवाज उठा रहा हूँ। मैं यंहा के बड़े पूँजीपति टाटा रूंगटा से रोजगार और बिकास का माँग कर रहा हूँ लेकिन झामुमो सरकार हमको अबतक 4 बार सीसीए लगा कर मेरे आंदोलन को दबाने का कोशिश किया है।
जनता ने उसके बाद भी जिला परिषद बनाया इसबार लोकसभा चुनाव भी जीत जाते लेकिन jmm की सरकार डरकर मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने नहीं दिया। जब मैं उड़ीसा के क्यूँझर जिला से लोकसभा चुनाव लड़ा तो लोंगो ने मुझे निर्दलीय रूप से भी 32000 हजार वोट देकर चौथा स्थान पर पंहुचा दिया। जो मेरे लिए गर्व की बात है। आज झारखण्ड मे नेता मंत्री और अफसर जेल जा रहे हैं और ईमानदारी से आवाज उठाने वाले को परेशान किया जा रहा है।
24 साल मे झारखण्ड को जितना लुटा गया उतना तो अंग्रेजो के 200 सालो का शासन मे लुटा नहीं गया। आज गांव मे बिकास और रोजगार तो छोड़ दीजिये पीने का पानी के लिए लोग परेशान हैं। मनोहरपुर से जोबा मांझी लम्बे समय से मंत्री रही लेकिन कोई बिकास नहीं हुआ। इसलिए आगामी बिधानसभा मे आप यंहा से हमारे पार्टी को बिधायक बनाकर दीजिये हम बिकास कराकर दिखा देंगे। बैठक मे निर्णय लिया गया की पेयजल और रोजगार को लेकर आंदोलन किया जायेगा। बैठक मे काफी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित हुए।
