पेड़ों कि कमी से हो रहा तेजी से जलवायु परिवर्तन - डॉ गोडसोरा मुर्मू


चाईबासा : आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव डॉ रीना गोडसोरा मूर्मू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत झींगामार्चा और निकटवर्ती पोड़ाहाट के गजपुर आदि गाँवों मे फलदार और छायादार वृक्ष लगाया। पेड़ लगाये पर्यावरण बचाये का सन्देश देते हुए उन्होंने जागरूकता अभियान चलाया। स्त्रियों को स्वास्थ के प्रति भी जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि पेड़ से हमलोग ना सिर्फ फल, फूल, छाया, लकड़ी और अन्य चीजे पाते है, बल्कि पेड़ हमें वायु प्रदूषण से बचाता है। फेफड़ो की बीमारी से बच सकते हैं, जलवायु परिवर्तन मे जो तेजी दिखी है वो सिर्फ़ पेड़ की कमी से हो रही है। माइनिंग की वजह से जो वि जंगल को नुकसान हो रहा वो सिर्फ़ अत्यधिक मात्रा में पेड़ लगानें से ही उसकी भरपाई हो सकती है। सोनुआ के प्रखण्ड के आजसू के कार्यकारी अध्य्क्ष श्यामू महतो भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post