उपायुक्त से शिकायत करने के बाद भी नहीं मिला मजदुरों को निर्धारित मजदुरी, मजदुरों नें काटा बबाल

मामला मझगांव प्रखंड के एकलव्य मॉडल स्कूल में न्यूनतम मजदूरी 522 रूपया भुगतान नहीं किये जाने का


चाईबासा/संतोष वर्मा : मझगांव प्रखंड के एकलव्य मॉडल स्कूल में न्यूनतम मजदूरी 522 रूपया भुगतान नही होने के विरुद्ध हल्दिया गांव के ग्रामीणों ने आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में बैठक की। एकलव्य मॉडल स्कूल के निर्माण में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान नही होने की शिकायत को लेकर माधव चंद्र कुंकल ने कहा की पूर्व में 01अप्रैल कोर 04 अप्रैल को सहायक श्रमायुक्त(केंद्रीय) को लिखित रूप से अवगत कराया गया था एवं 17 मई को उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम मामला से अवगत कराया गागा उसके बावजूद 2 माह गुजर जाने के बाद भी मजदूरों के मजदूरी में लूट हो रहा है।

मतलब साफ है झारखंड सरकार के विभाग के पदाधिकारी अंकट भ्रष्टाचार में डूबे हुए है जिसका नतीजा है की वरिय पदाधिकारियों को शिकायत के बाद भी ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही तक नही होता न ही मजदूरों के मजदूरी में बढ़ोतरी की जाती है। स्थानीय विधायक और सांसद सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आते है और बाकी समय गरीबों पर हो रहे शोषण के विरुद्ध मुखदर्शक बने रहते है जिसका नतीजा है की आशियाना कंस्ट्रक्शन और जुनैद कंस्ट्रक्शन जैसे लोगों को बल मिलता है।

विभाग के लापरवाही पूर्व रवैया और ठेकेदार के मनमानी के विरुद्ध सारे मजदूर आगामी दिनांक 11/06/24 दिन मंगलवार से एकलव्य मॉडल स्कूल, हल्दिया के मुख्य गेट से पदयात्रा शुरू कर पूरे क्षेत्र में ठेकेदार और श्रमविभग के विरुद्ध दीवाल लेखन कर 14/06/24 को उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को मांग पत्र सौंफ कर मजदूरों के ऊपर हो रहे शोषण के विरुद्ध न्याय की मांग करेंगे।

मौके पर मनोज हेंब्रम, अर्जुन हेमब्रॉम, शत्रुघ्न कुंकल, बुधराम हेंब्रम, प्रदान जेराई, संजीव जेराई, पंकज हेंब्रम, सुखलाल होनहागा, शंकर कुलडीह, बजाय हेंब्रम, चंपा पिंगुवां, सुनीता कुलड़ी आदि महिला पुरुष उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post