आदिवासी युवा महोत्सव आयोजन को सफल बनाने व अगस्त-सितम्बर 2024 को दोलाबु दिल्ली के तहत "हो" भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के माँग-आँदोलन को लेकर आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा की टीम ने सदर प्रखंड के नरसंडा गाँव में प्रचार-प्रसार किया


चाईबासा: आगामी 13-14 जुलाई 2024 को आदिवासी युवा महोत्सव आयोजन को सफल बनाने  और अगस्त-सितम्बर 2024 को दोलाबु दिल्ली के तहत "हो" भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के माँग-आँदोलन को लेकर आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा की टीम ने सदर प्रखंड के नरसंडा गाँव में प्रचार-प्रसार किया। इसके लिए लोगों को निमंत्रण दिया गया और भाषा की मान्यता के संबंध में पोस्ट कार्ड लेखन अभियान कार्यक्रम से ग्रामीणों को जोड़ा गया।


स्थानीय स्तर पर आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के अनुमंडल एवं प्रखंड टीम को प्रचार-अभियान में सहयोग के लिए अपील किया गया। आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा, सदर चाईबासा अनुमंडल कमिटि के संयुक्त सचिव तुराम सुंडी के नेतृत्व में सरसंडा गाँव के महिला समूह तथा अन्य ग्रामीणों को दो दिवसीय आदिवासी युवा महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया गया।


युवा महासभा के  राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम एवं सदस्य लेबा गागराई ने युवा महासभा के वार्षिक कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। "हो" समाज की प्राचीन संस्कृति तथा रीति-रिवाज   के आधार पर विभिन्न सांस्कृतिक खेल-कूद और परंपरा को नयी पीढ़ी के बीच में जीवित  व सक्रिय बनाए रखने की सामाजिक एहसास को ग्रामीणों के सामने रखा गया। इसके विकास और संरक्षण के लिए कार्यक्रम  के माध्यम से सहयोग हेतु भागीदारी बढ़ाने का अपील किया गया। 

इस अवसर पर सेविका सुखमती सुंडी,सहिया शांति सुंडी, संयोजिका पूनम सुंडी, शुरू सुंडी, पालो सुंडी, तारा सुंडी, जयश्री सुंडी, शल्यांति सुंडी, दशमा सवैंया, मानी सूंडी, सोमवारी सूंडी, वंदावत सूंडी आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post