केंद्रीय नाकाम शिक्षा मंत्री का पुतला दहन एवं बर्खास्तगी की मांग - कांग्रेस


चाईबासा: रविवार को जिला मुख्यालय चाईबासा के शहीद पार्क चौक में जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एनडीए सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने कहा NEET-UG 2024 परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार, अनियमितताएं तथा एनडीए सरकार की निष्क्रियता एवं चुप्पी के खिलाफ यह आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा। और साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का बर्खास्तगी की भी मांग किया गया। दास जी ने आगे कहा यदि वह पद पर बने रहते हैं तो स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कतई संभव नहीं है।

मौके पर जिला प्रवक्ता जगदीश सुन्डी ने कहा अब एनडीए सरकार देश चलाने में पूरी तरह से नाकाम सिद्ध होती हुई नजर आ रही है। और यह बात लोगों को भी दिन के उजाले की तरह नजर आने लगी है।


सुन्डी ने आगे चर्चा करते हुए कहा अब देश के लाखों युवाओं को भी अपना भविष्य अंधेरे में लटकती हुई नजर आ रही है क्योंकि उनके बर्षो की मेहनत और तपस्या के साथ कैसे सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र के तहत खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही उन तमाम माता-पिताओं के आशा और आकांक्षाओं के साथ भी अन्यय किया गया जिन्होंने अपने बच्चों की उज्जवल भविष्य के खातिर कितनी कुर्बानियां दीं होंगी। कांग्रेस पार्टी अब इस प्रकार के भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ युवाओं को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखेगी।

मौके पर कांग्रेसियों ने एनडीए सरकार व शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री हाय हाय, बीजेपी सरकार होश में आओ, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करो इत्यादि नारों की गूंज लगाई।


पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, प्रवक्ता जगदीश सुन्डी, भारत यात्री लक्ष्मण हांसदा, जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, ओबीसी जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, जिला सचिव मोहन हेंब्रम, सोशल मीडिया कार्डिनेटर मोहम्मद सलीम, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैया, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सुन्डी, कृष्णा सोय, राधामोहन बनर्जी, रुप सिंह बारी, राजु रजक, सुशील कुमार दास, बच्चन खान, पंकज शर्मा, अमित दोहरा, गोविंद लोहार, दुर्गा प्रसाद, संजीत देवगन, राजेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post