युवा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बने प्रेमेंद्र


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा को सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष नियुक्त किया और वह युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बने।
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस के प्रति इनकी निष्ठा एवं लगातार सक्रियता को देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी सुश्री इशिता सेढ़ा के सहमति से इन्हें सरायकेला खरसावां युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उम्मीद किया गया है की वह अपनी निष्ठा एवं सक्रियता से संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post