सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि देवस्थान पूर्णिमा के अवसर पर सरायकेला स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं कि असंख्य भीड़ रही। यहां तक की जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला भी पहुंचे एवं भगवान जगन्नाथ के प्रति आस्था जाताया है। इस अवसर पर जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव के नेतृत्व में सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
मंदिर में मुख्य पुजारी ब्रह्मानंद महापात्र, पंडित सानु आचार्य एवं सहयोगियों ने देवस्नान की रश्म पूरी की। भगवान कालिया, बलभद्र, सुभद्रा की स्नान रश्म विधि विधान पूर्वक हुई। शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन हुई। भक्त वृंद श्रोताओं ने श्री जगन्नाथ के भजनों का रसस्वादन किया। श्री मंदिर के सुशांत महापात्र ने बताया कि इस वर्ष नेत्र उत्सव, नव योवन रश्म एवं रथ यात्रा का शुभारंभ 7 जुलाई को होगा।
बताते चलें की स्नान के कारण महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा अस्वस्थ होने के कारण अज्ञातवास में चले जाते हैं। 14 दिनों तक अज्ञातवास में चले जाते हैं। भक्तगण भगवान जगन्नाथ का दर्शन नहीं कर पाते हैं।
शायद इसलिए उत्कलीय परंपरा से परिपूर्ण इस देवस्नान पूर्णिमा में मंदिर परिसर में भक्त श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखा गया। भक्त श्रद्धालु श्री जगन्नाथ के दर्शन के लिए आतुर दिखे।



